इस वीकेंड पहुंचें ऋषिकेश: इन जगहों का लें आनंद, धार्मिक से लेकर एडवेंचर तक सब कुछ

Delhi to Rishikesh Trip
X
दिल्ली से ऋषिकेश ट्रिप।
Delhi to Rishikesh Trip: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अगर ऋषिकेश ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो दो दिनों की छुट्टियों में आप यहां आनंद ले सकते हैं। पांच से छह घंटों में आप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 

Delhi to Rishikesh Trip: मौसम चाहे कैसा भी हो, लेकिन दिल्लीवासियों के लिए घूमने के मामले में ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन होता है। दिल्ली-एनसीआर के पर्यटक सबसे ज्यादा इसी जगह पर जाते हैं। ऐसे में इस वीकेंड तीन दिन की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। आप भी ऋषिकेश का बखूबी आनंद ले सकते हैं। दिल्ली में रहने वाले लोग आसानी से बस, कार या किसी अन्य वाहन की मदद से वहां जा सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश का सफर 5 से 6 घंटे का है।

ऋषिकेश में इन जगहों का लें आनंद
ऋषिकेश एक पावन तीर्थ है, जहां कई सारे प्राचीन मंदिर, घाट, सुंदर वॉटरफॉल और कई पर्यटन स्थल हैं। उत्तराखंड की गोद में बसे ऋषिकेश को धार्मिक स्थल के साथ ही योग, आध्यात्म और एडवेंचर का भी संगम माना जाता है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, बनजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप ऋषिकेश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपनी बकेट लिस्ट में कुछ ऐसी जगहों को शामिल करना चाहिए, जो आपको प्रकृति का खूबसूरत एहसास कराए।

Adventure Activities
एडवेंचर एक्टिविटीज।

कम बजट में उठाएं आनंद
अगर आपका बजट कम है, तो भी कोई परेशानी वाली बात नहीं है। अगर आपका बजट 3000 रुपए प्रति व्यक्ति है, तो भी आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। आपको दिल्ली से यहां तक पहुंचने के लिए मात्र 500 रुपए प्रति व्यक्ति बस की टिकट लगेगी। इसके अलावा आप 300 रुपए प्रते बेड के हिसाब से पीजी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ग्रुप में जा रहे हैं, तो आप कमरा ले सकते हैं। यहां आपको 700 रुपए से 5000 रुपए तक का कमरा मिल सकता है।

Travel and Stay Expenses
रहने और ठहरने का खर्च।

ये भी पढ़ें: 50 साल का हुआ नोएडा: बना उत्तर प्रदेश के विकास का इंजन, पढ़ें रामायण-महाभारत काल से अब तक का सफर

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का करें आशीर्वाद
आपको ऋषिकेश के त्र्यंबकेश्वर मंदिर जरूर जाना चाहिए। ये भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। यहां आने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से जीवन में शांति और समृद्धि आती है।

Trayambakeshwar Temple
त्रयंबकेश्वर मंदिर, ऋषिकेश।

आकर्षण का केंद्र है लक्ष्मण झूला, राम झूला और जानकी सेतु
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला और राम झूला तो आकर्षण का केंद्र हैं। साथ ही जानकी सेतु भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। ये पुल आधुनिक तकनीक से बना हुआ है। यहां से गंगा नदी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। जानकी सेतु से गुजरते हुए लोग पहाड़ियों और नदी के खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

Ram Jhoola, Laxman Jhoola and Janki Setu
राम झूला, लक्ष्मण झूला और जानकी सेतु।

त्रिवेणी घाट पर लें आरती का आनंद
त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र स्थानों में से एक है। यहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का मिलन होता है। यहां रोजाना गंगा आरती होती है, जो दिव्य अनुभव प्रदान करती है।

Arti on Triveni Ghat
त्रिवेणी घाट पर आरती।
  • आप बीटल्स आश्रम (चौरासी कुटिया) जा सकते हैं, जो ऋषिकेश से करीब 25 किमी दूर है।
  • आप नीर झरने की यात्रा कर सकते हैं।
  • आप यहां रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, बनजी जंपिंग, जिपलाइनिंग जैसे एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।
  • आप यहां योग का अनुभव ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi School Fee Hike: सीएम रेखा गुप्ता की प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी, बोलीं- फीस बढ़ाई तो खैर नहीं

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story