Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं से दिल्ली वाले घर से लेकर बाहर तक अपना पसीना बहा रहे हैं। दिल्ली का तापमान 47.7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग भी हीट वेट को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है।आज भी दिल्लीवालों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 29 मई तक भयंकर गर्मी का दौर जारी रहेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर भी गर्मी की भट्टी में तप रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में तापमान दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन के साथ-साथ अब रात भी धीरे-धीरे गर्म होने लगी है। बीते दिन दिल्ली के कुछ स्थानों पर शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री  और अधिकतम तापमान 45 डिग्री बना हुआ है। भयंकर गर्मी का आलम ये है कि 11 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर की सड़कों और इक्का दुक्का लोग ही दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत, पारा 45 डिग्री दर्ज

वहीं, बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। अधिकांश लोग घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए भी शाम के समय ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कहर के आगे कूलर से लेकर एसी की हवा भी फेल हो गई है। बस हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा हैं। फिलहाल बारिश की अभी कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।