Weather Update: मौसम में बढ़ी ठंडक तो वायु प्रदूषण का ग्राफ भी चढ़ा, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली और हरियाणा के मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। वहीं, तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।;

Update:2024-10-16 08:52 IST
उज्जैन के बाद भोपाल में 4 डिग्री बढ़ा तापमानBhopal Weather
  • whatsapp icon

Delhi Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके अलावा हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को अब ठंड का अहसास भी होने लगा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी 15 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह के समय हवा में प्रदूषण का स्तर एक्यूआई 207 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जबकि दिन के समय यह कई क्षेत्रों में बढ़कर 300 बहुत खराब तक पहुंच गया। लोगों को अब वायु प्रदूषण से परेशानी महसूस होने लगी है। वहीं, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंडक होने लगी है।

खराब हुई दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा की बात करें, तो दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। आज बुधवार को भी सुबह के समय एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। जैसे-जैसे मौसम में ठंडक बढ़ रही है वैसे वैसे वायु प्रदूषण का ग्राफ भी ऊपर चढ़ने लगा है। प्रदूषण के बढ़ने के कारण सरकार को दिल्ली में ग्रेप के पहले चरण की पाबंदियां लागू करनी पड़ रही है। जिसमें कोयला जलाने, दस साल पुराने डीजल के वाहनों को चलाने सहित कई पर पाबंदी लग गई है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में आज बुधवार को मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा में पराली जलाने से हवा का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हुई रातें, तीन डिग्री लुढ़का पारा, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों मौसम

Similar News