Weather Update: दिल्ली-NCR में जमकर बरसेगा बदरा, छतरी रखें तैयार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।;

Update:2024-09-07 08:26 IST
हरियाणा का मौसमDelhi Haryana Weather Update
  • whatsapp icon

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज शनिवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शाम करीब 4 बजे कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 48 घंटे यानी 2 दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में अगस्त के महीने से अभी तक कुछ 2-4 दिन छोड़कर लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को दिल्ली में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी मानसून एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है और लोगों को उमस से राहत है। प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को प्रदेश में कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में 11 सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हरियाणा के तापमान की बात करें तो आज शनिवार को यहां अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Similar News