Weather Update: राजधानी का मौसम हुआ कूल-कूल, तापमान में गिरावट, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम कूल-कूल हो गया है। मौसम विभाग आज रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।;

Update:2024-09-08 08:39 IST
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।Weather Update Today
  • whatsapp icon

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में आज रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा बना हुआ है। वहीं, हरियाणा के मौसम की बात करें तो आज रविवार को प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन यानी 13 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते दिल्ली का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को दिल्ली में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा का मौसम

दिल्ली के साथ ही हरियाणा का मौसम भी अच्छा बना हुआ है। प्रदेश में भी कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में शनिवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 11 सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हरियाणा के तापमान की बात करें तो आज शनिवार को यहां अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Similar News