Logo
Mausam News: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हर पल मौसम बदल रहा है। कभी धूप होती है तो कुछ ही देर में काले बादल छा जाते हैं और बारिश होने लगती है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के मौसम की जानकारी दी है।

Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है। जिसके चलते मौसम सुहाना बना हुआ है।हालांकि, अब अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान उमस वाली गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा। बूंदाबांदी के एक दो स्पैल आ सकते हैं। तो चलिए देखते हैं अगले एक सप्ताह का मौसम कैसा रहने वाला है...

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

बीते दिन शुक्रवार को सुबह की शुरुआत कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हुई। इसकी वजह से सुबह सुहावनी रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, धूप निकली और लोग उमस वाली गर्मी से परेशानी हुए। हालांकि, शाम के वक्त एक बार फिर घने काले बादल छा गए, लेकिन बारिश हुई नहीं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।

ये भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश का मौसम: सतना, रीवा, भोपाल सहित 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अब तक कहां-कितना बरसा पानी

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शनिवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़क सकती है, इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। हालांकि, 7 से 11 जुलाई तक बारिश हल्की रहेगी।

इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 77 रहा। फरीदाबाद में 112, गाजियाबाद में 45, ग्रेटर नोएडा में 88, नोएडा में 53  और गुरुग्राम में 102 दर्ज किया गया।

jindal steel jindal logo
5379487