Logo
Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर वापस आने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Mausam News: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है। शनिवार को भी मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से एक बार फिर से भंयकर गर्मी का दौर शुरु होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर से सर का पसीना पैर तक पहुंचेगा। इस दौरान दिल्लीवासियों को लू का प्रकोप भी झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान 

दिल्ली में बीते दिन शनिवार को आंशिक बादल छाए रहे। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लू से और गर्मी से राहत रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। सबसे ज्यादा गर्म नरेला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, नजफगढ़ में 43.4 डिग्री और पीतमपुरा में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण लोगों को गर्मी और लू के मार से राहत मिली हुई थी।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के इन जिलों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

आज कैसा रहेगा मौसम 

रविवार यानी आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि, सोमवार से बुधवार तक एक बार फिर से पारा 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री के करीब रहेगा। बीच में धूल भरी तेज हवाएं भी देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 14 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है।

jindal steel jindal logo
5379487