Weather Update: तपती मई में दिल्ली-एनसीआर कूल-कूल, दो दिन में फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, पढ़िये IMD का ताजा अपडेट

Weather Updates Today: देश के कई राज्य जहां अप्रैल से तप रहे हैं, वहीं दिल्ली से सटे इलाकों में अभी भी मौसम कूल बना है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम इतना खुशनुमा बना है कि शाम को एसी और कूलर चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मई के शुरुआती सप्ताह में दिल्ली एनसीआर को फिर से बारिश का तोहफा मिलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो इस वीकेंड पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। मतलब यह है कि लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली एनसीआर अप्रैल माह से ही तपने लगती है, लेकिन इस बार 26 अप्रैल को छोड़कर अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया गया है। 26 अप्रैल को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के चलते इसमें पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। यही नहीं, पहाड़ों में ओलावृष्टि और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में भी पारा नीचे गिरा है।
शनिवार को बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में कल शनिवार को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और धूल भरी तेज आंधी चलेगी। साथ ही, हल्की बारिश की भी संभावना है। शाम और रात के समय धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके बाद रात के वक्त हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 5 से 8 मई के बीच अधिकतम तापमान 39 से 41 और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री तक रह सकता है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
दिल्ली एनसीआर में बीते दिन गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। शुक्रवार को आंशिक बादल रह सकते हैं। दिन में तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। 5 मई के बाद तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में तापमान गिरने से कम हुआ गर्मी का असर, दो दिन बाद हो इन जिलों में सकती है बारिश
हरियाणा के मौसम का हाल
वहीं, हरियाणा के मौसम की बात की जाए तो यहां पर 4 मई तक खुष्क रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मई रात्रि को मौसम में बदलाव संभावित जिससे राज्य में 4 मई देर रात्रि से 5 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS