Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह छाएगा कोहरा, जानें कब से शुरू होगी सर्दी

Delhi Weather Update Today
X
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह कई इलाकों में कोहरा देखने को मिलेगा। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

Delhi NCR Weather: नवंबर महीने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की सर्दी की शुरुआत नहीं हो सकी है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में इस हफ्ते में मौसम ऐसे ही रहने वाला है। हालांकि, 20 नवंबर से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ये ही वजह है कि लोगों को रात में एसी की जरूरत महसूस हो रही है और लोग बेसब्री से सर्दी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें, तो इस हफ्ते पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। अगर पहाड़ों पर बारिश हुई तो मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी हवा चलेगी। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह शाम कई इलाकों में कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने संभावना है। वहीं नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में 16 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। आज के तापमान की बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story