Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है कड़ाके की ठंड
- दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण।
- दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण।
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह तक दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसी के साथ राजधानी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
मौसम विभाग की मानें, तो आज दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान अब 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली एनसीआर के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते राजधानी में सर्दी की शुरुआत हो सकती है। इसलिए लोग सर्दियों के लिए तैयार रहे। हालांकि, दिल्ली में तेज हवा न चलने की वजह से प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है।
दिल्ली-एनसीआर में आज इतना रहेगा तापमान
-दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
-नोएडा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
-गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी चंडीगढ का कहना है कि हरियाणा में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिन में हल्की धूप निकलेगी। जिससे आसमान साफ हो सकता है। हालांकि, प्रदूषण की वजह से दिन में भी धुंध की चादर छाई रहेगी। हरियाणा के अधिकतर जिलों में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं शनिवार को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS