Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को अभी और सताएगी कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर मिलकर करेंगे अटैक

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। यह कोहरा अगले दो दिनों तक छाया रहेगा। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।;

Update: 2024-12-20 02:32 GMT
Delhi Weather Update Today
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
  • whatsapp icon

Delhi NCR Weather Update:दिल्ली एनसीआर के लोगों को इन दिनों ठिठुरन वाली सर्दी सता रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे और शीतलहर का दौर 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।

दरअसल, दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते रात का न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है और लोगों को कड़ाके की ठंड सता रही है। शुक्रवार की सुबह भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। वहीं सर्द हवाएं चल रही है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो आज दिन में धूप खिलेगी और शाम के बाद फिर घना कोहरा दिखना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- BJP First Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी इस तारीख को करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, पहली लिस्ट में होंगे 25 नाम!

दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में आज कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर भी चलेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने  21, 22 और 23 दिसंबर के लिए घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अवधि के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे लगभग 02 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रदेश के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 064 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंकैसे हुई भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत 

Similar News