Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है कड़ाके की ठंड, हरियाणा में 23 नवंबर तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले हफ्ते तक कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है।;

Update:2024-11-20 07:55 IST
दिल्ली प्रदूषण।Delhi Pollution
  • whatsapp icon

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो सकती है। वहीं बुधवार को दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी मामूली सुधार देखने को मिला। आज एक्यूआई घटकर 422 पर पहुंच गया है, जो दिल्ली वालों के लिए थोड़ी राहत की बात है।

मौसम विभाग की मानें, तो पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।  

ये भी पढें-दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात: स्कूल बंद...डीजल बसें बंद, बांटे जा रहे मास्क, चौतरफा घिर रहे केजरीवाल

दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि सुबह और शाम को घना कोहरा छाएगा और ठंड बढ़ेगी। दिल्ली का बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा नोएडा का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में 23 नवंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसलिए अगले दो दिनों के लिए भी घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार: अब नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी 12वीं तक स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेस

Similar News