Delhi NCR Weather Today: दिल्ली में अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

delhi weather today
X
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश।
दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और शनिवार अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के महीने में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पिछले कुछ दिनों से सुबह शाम हल्की ठंड महसूस हो रही थी। वहीं शनिवार को तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से अक्टूबर में लोगों के पसीने छूट गए।

मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। इसलिए शनिवार इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। रविवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 से लेकर 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने वाला है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि, 26 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन होगा और दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से हल्की सर्दी की शुरुआत हो सकती है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की बात करें यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा के सभी जिलों में 25 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया हुआ है। ऐसे में यहां भी अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि, यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को सुबह शाम हल्की ठंड महसूस होती है। वहीं दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज यहां मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के जिलों को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story