Delhi Weather: दिल्ली में क्रिसमस डे पर घने कोहरे का अटैक, कई फ्लाइट्स और 20 ट्रेन प्रभावित

Delhi IGI Airport Issues Travel Advisory for Passengers Amid Low Visibility and dense fog
X
आईजीआई एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी से कई फ्लाइट्स प्रभावित।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से कम विजिबिलिटी है और इसका असर आईजीआई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स और दिल्ली आने वाले 20 ट्रेनों पर भी पड़ रहा है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है और आईजीआई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर को राजधानी में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी और सर्दी का और सितम देखने को मिलेगा।

एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है, लेकिन जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट्स के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।

कोहरे की वजह से 20 ट्रेन चल रही लेट

घने कोहरे की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और वह 2-3 घंटे लेट हो सकते हैं।

राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी क्रिसमस डे पर दिल्‍ली में बारिश की कोई संभवना नजर नहीं आ रही है। दिल्‍ली में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में हल्की धूप भी निकल सकती है। इसके अलावा गुरुवार शाम से एक बार फिर दिल्ली में बारिश शुरू हो सकती है, जो 28 दिसंबर तक जारी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 29 दिसंबर से मौसम साफ रहेगा और शीतलहर चलेगी। जिसके चलते आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में अगले तीन दिन छाए रहेंगे बादल, IMD ने बताया कब होगी बारिश

मंगलवार की शाम को भी हुई दिल्ली में बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार शाम को भी बारिश देखने को मिली। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राजधानी के बुधवार के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में 27 दिसंबर को होगी बारिश

हरियाणा में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, दिन में धूप निकल सकती है और मौसम साफ रहने की संभावना है। आईएमडी चंडीगढ़ ने प्रदेश में 25 और 26 दिसंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 को बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Congress Second List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन 26 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story