Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज से लगातार तीन दिनों तक होगी बारिश, हरियाणा में पड़ेंगे ओले

delhi ncr weather today
X
दिल्ली-एनसीआर 21 दिसंबर मौसम।
दिल्ली-एनसीआर में आज से तीन दिनों तक लगातार बारिश होगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरियाणा में ओलावृष्टि की संभावना है।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गरुवार सुबह को कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते राजधानी का न्यूतनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिम हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में शाम और रात को हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक बारिश और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में इस हफ्ते कैसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते सर्दी और बढ़ेगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता की मांग..., नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न, नवीन पटनायक भी सर्वोच्च सम्मान के हकदार

हरियाणा में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

दिल्ली से सटे हरियाणा में गुरुवार को बारिश होगी। जिसके चलते आईएमडी चंड़ीगढ़ ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 28 और 29 दिसंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- प्लेन क्रैश की कैसे होती है जांच और कौन से तकनीकी टूल्स उपयोग किए जाते है?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story