Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कल से छाएगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि 27 नवंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।;

Update:2024-11-27 08:22 IST
दिल्ली-एनसीआर में आज भी चलेंगी तेज हवाएं।Delhi NCR Weather Update Strong winds will blow even today Temperature can reach 27 degrees Celsius
  • whatsapp icon

Delhi NCR Weather Today 27 November: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। आईएमडी का कहना है कि आने वाले दो दिन में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा और घना से घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते 28 और 29 नवंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड का अहसा होगा। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा। वहीं आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को सड़कों पर निकलने में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। विजिबलिटी कम होने की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत,पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल है। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज से अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते 27 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंचंडीगढ़ क्लब में बम ब्लास्ट: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताया क्यों किया धमाका

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह शाम कोहरा देखने को मिलेगा। दिन में धूप निकलेगी।इसके अलावा गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-;बजरंग पुनिया के खिलाफ NADA का बड़ा एक्शन: चार साल के लिए किया सस्पेंड, जानें क्या है वजह?

Similar News