Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आज से बढ़ेगी ठंड, 9 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

Delhi NCR Weather Today 29 November: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मौसम और ठंडा हो गया है। आइए जानते हैं कि यानी 29 नवंबर को राजधानी, गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में सुबह शाम कोहरा छाएगा और दिन में धूप निकलेगी। वहीं नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूतनम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी 3-5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें-Indian Railway: अब कोहरे में भी दौड़ेगी रेल, ट्रेनों में लगे 341 फॉग सेफ डिवाइस, जानिए क्या है ये उपकरण
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखदादरी जिले में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। हांलांकि, शाम को फिर से कोहरा आना शुरू हो जाएगा। प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Google Maps: गूगल मैप पर आंख बंद कर न करें भरोसा, एक गलती ने ले ली तीन लोगों की जान
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS