Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi NCR Weather Today 3 January 2025 imd issued dense fog orange alert
X
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर।
दिल्ली-एनसीआर शुक्रवार को घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते आज तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो है। जिसका असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेन और फ्लाइट्स प्रभावित है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनावों का अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान, जानें किस तारीख को हो सकती है वोटिंग

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में घने से घना कोहरा छाएगा। जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद राजधानी में 6 जनवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर और ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग आग जलाकर खुद को सेकते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 20 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 20 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें-Delhi Elections 2025: दिल्ली में आसानी से सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी...मनीष सिसोदिया ने बताई ये वजह!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story