Delhi NCR Weather Today: दिल्ली और नोएडा से ज्यादा ठंडा रहेगा गाजियाबाद, हरियाणा में 13 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। वहीं रात में हल्की ठंड महसूस होगी।;

Update: 2024-11-08 02:49 GMT
Delhi NCR Weather update people will feel hot from today maximum temperature will reach 28 °C
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।
  • whatsapp icon

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कोहरा नजर आ रहा है और मौसम अक्टूबर की तुलना में ज्यादा ठंडा हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा में कैसा मौसम रहने वाला है। 

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी और उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। वहीं रात में हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज दिल्ली और नोएडा की तुलना में गाजियाबाद ज्यादा ठंडा रहने वाला है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा राजधानी से नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा में सुबह 9 बजे तक आसमान में धुंध छाई रहेगी। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो शुक्रवार को हरियाणा के जिलों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में 13 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि, मौसम शुष्क रहने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

Similar News