Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में नवंबर में नहीं पड़ेगी सर्दी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह धुंध छाई रहेगी। हालांकि, तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। जिसके चलते दिन में लोगों को गर्मी महसूस होगी।;

Update: 2024-11-09 02:16 GMT
Delhi NCR Weather update It may rain in national capital on 19 and 20 February
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।
  • whatsapp icon

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण के बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में धुंध की चादर छाई रहेगी और 15 नवंबर के बाद ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, नवंबर में मौसम ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा। सुबह शाम हल्की ठंड रहेगी। वहीं दिन में धूप निकलने की वजह से गर्मी महसूस होगी। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली से नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा आज दिल्ली में सुबह से धुंध छाई रहेगी। जिसकी वजह से वाहन चालकों को  परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वह संभलकर अपने घर से निकले।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार दिल्ली वालों को ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 15 दिसंबर के बाद दिल्ली के लोगों को ठंड देखने को मिल सकती है। 

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में 14 नवंबर तक बारिश नहीं होगी। जिसके चलते मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी। वहीं शनिवार की सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा। आज का अधिकतम तापमान  32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा में भी इस बार नवंबर गर्म रहने वाला है। यहां मौसम दिल्ली के जैसा ही है। हालांकि, प्रदेश के कई शहर प्रदूषण के मामले में दिल्ली से भी आगे निकल गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो नवंबर के महीने में तापमान में गिरावट कम देखने को मिलेगी। वहीं, बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। 

 

 

Similar News