Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर से गायब हो जाएगी सर्दी!, IMD ने जारी किया मौसम का ये ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather today Cold will disappear this week IMD released latest update
X
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम।
दिल्ली में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहेगी। जिसके चलते ठिठुरन बरकरार रहेगी।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलने की वजह से लोगों को सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास होगा। दिन में धूप खिलने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से लेकर रविवार तक मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

आईएमडी की मानें, तो दिल्ली में आज भी 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी। हालांकि, तेज धूप निकलने की वजह से दिन में गर्मी महसूस होगी और लोगों को गर्म कपड़े पहनने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी धूप खिलेगी। जिसके चलते इन हिस्सों में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-एग्जिट पोल्स में BJP को स्पष्ट बहुमत का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर के शहरों का आज का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 26 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 23 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 23 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 23 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 23 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें- सर्वे उनका सरकार हमारी: AAP का एग्जिट पोल्स पर रिएक्शन, कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने भी दिया बयान

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में बदलता रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम इसी तरह से बना रहेगा। हालांकि, पूरे महीने तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। फिलहाल, मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। सभी इलाकों को ग्रीन जोन में रखा है। इसके अलावा तेज हवाओं की वजह से दिल्ली के प्रदूषण से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Live Voting in Muslim Area: दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में बंपर वोटिंग, दंगा प्रभावित मुस्तफाबाद में सर्वाधिक मतदान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story