Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में क्रिसमस से पहले बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Delhi NCR Weather update It may rain in national capital on 19 and 20 February
X
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते क्रिसमस से पहले दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी चलते विजिबिलिटी कम है। वहीं मौसम विभाग ने अगले हफ्ते राजधानी में अलग-अलग दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और न्यू ईयर से पहले राजधानी में और ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि क्रिसमस से पहले एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका सीधा असर दिल्ली में देखने को मिलेगा। जिसके चलते सोमवार यानी 23 दिसंबर को कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 24 और 25 दिसंबर को राजधानी में घना कोहरा छाएगा। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 दिसंबर को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि 27 दिसंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- GST Rate: जीएसटी काउंसिल ने पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स बढ़ाया

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में रविवार को मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और फिर शाम को कोहरा छाना शुरू हो जाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 21 और 22 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 23, 24 और 25 और 26 को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद लगभग 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने फिर खेला दांव, बदल दिया इस सीट से अपना उम्मीदवार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story