Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने बिगाड़ा सर्दी का खेल, दो दिन की बारिश फिर लेकर आएगी कड़ाके की ठंड

Delhi NCR Weather update people will feel hot from today maximum temperature will reach 28 °C
X
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना है। वहीं दिन में धूप निकलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं दो दिन के बाद बारिश होने से मौसम फिर से यूटर्न मारेगा और दिल्ली में ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: करणवीर मेहरा ने जीता बिग बॉस सीजन 18, फिनाले में विवियन दसेना को पछाड़ा

दरअसल, दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में रविवार की दोपहर तेज धूप निकली। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। कल धूप इतनी तेज निकली थी कि लोगों को दिन में गर्म कपड़ों में गर्मी का एहसास भी होने लगा था और जो अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता था, वो अधिकतम तापमान अब अचानक से 24-25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से सर्द हवाओं को असर महसूस नहीं हो रहा है।

22 और 23 जनवरी के बाद फिर से बदलेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि, कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं 22 और 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में फिर बारिश होगी और इससे फिर तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। बारिश के बाद ठंडी भी हवाएं चलेंगी। जिसके बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का फिर से एहसास होगा।

ये भी पढ़ें-Neeraj Chopra Wedding: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं दुल्हन बनीं हिमानी मोर?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 24 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 23 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 23 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 23 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 22 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story