Delhi NCR Weather Today: वीकेंड पर बारिश से भिगेगा दिल्ली-एनसीआर, आज दिन में फिर सताएगी गर्मी, 25°C तक पहुंचेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तड़के कई हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिला है। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।;

Update:2025-01-29 07:39 IST
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम।Delhi NCR Weather today Cold will disappear this week IMD released latest update
  • whatsapp icon

Delhi NCR Weather Today:दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार को हल्का कोहरा देखने को मिला है। वहीं ठंडी हवाएं भी चल रही है। जिसके चलते लोगों को सुबह के समय ठिठुरन वाली सर्दी महसूस हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से मौसम गर्म हो जाएगा। वहीं आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

दरअसल, आईएमडी ने बुधवार को दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। शुक्रवार तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, शनिवार से मौसम बदलने की उम्मीद है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सोमवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए है। वहीं राजधानी में मंगलवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा।

ये भी पढ़ें-Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, यमुना में जहर मिलाने के दावे पर मांगा सबूत

शहर अधिकतम/ न्यूनतम तापमान कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली 25/09 डिग्री सेल्सियस मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप खिलेगी
नोएडा 23/09 डिग्री सेल्सियस मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप खिलेगी
गाजियाबाद 24/09 डिग्री सेल्सियस मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप खिलेगी
गुरुग्राम 23/09 डिग्री सेल्सियस मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप खिलेगी
फरीदाबाद 24/09 डिग्री सेल्सियस मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप खिलेगी

ये भी पढ़ें- हरियाणा सीएम सैनी का पलटवार 

फरवरी में फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी की शुरुआत में एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं ठंडी हवाएं भी चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। ऐसे में फरवरी के पहले हफ्ते में लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास भी हो सकता है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Similar News