Delhi Weather Update: तेज हवाओं के कारण कम रहेगा तापमान, दो दिन बाद मार्च में होगा मई की गर्मी का एहसास

Rajasthan today 8th February 2025 Weather updates
X
Rajasthan Weather: राजस्थान में कैसा रहेगा 8 फरवरी का मौसम?
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 17 और 18 मार्च को गर्मी के साथ हवाएं चलती रहेंगी, जिससे तापमान में कमी रह सकती है। हालांकि 19 मार्च के बाद गर्मी प्रकोप दिखाना शुरू कर देगी। 

Delhi Weather Update: 17 मार्च को सुबह के समय हवाओं के कारण मौसम सुहाना रहा और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मार्च को दिल्ली में हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं के कारण तापमान कम रह सकता है। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बदलाव होगा और गर्मी बढ़ जाएगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार आज सुबह के समय AQI संतोषजनक है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

बता दें कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह के समय 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि दिन के समय हवा की गति बढ़कर 14 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हवा में 84 फीसदी नमी है।

18 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

दिल्ली में दो दिन बाद भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि 18 मार्च तक हवाएं चलेंगी, जिसके कारण तापमान सामान्य रह सकता है। हालांकि 18 मार्च के बाद मौसम करवट लेगा और गर्मी बढ़ जाएगी। इस बार की गर्मी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के महीने में ही मई की गर्मी का एहसास हो सकता है।

19 मार्च को मौसम का पूर्वानुमान

19 मार्च कोदिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता वायु गुणवत्ता सूचकांक

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार आज सुबह के समय AQI संतोषजनक है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 80 से भी कम रहा। वहीं बवाना, पटपड़गंज, वजीरपुर, अशोक विहार, मुंडका, सेंट्रल दिल्ली, जहांगीरपुरी में AQI 100 से ऊपर रहा।

ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों को पानी की किल्लत से मिलेगा छुटकारा!: इस इलाके में बन रहा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, 15 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story