दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश ने बढ़ाई सर्दी, जानें आज के मौसम का हाल

Rain Alert in Delhi: राजधानी में दिल्ली में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगले 3 दिन तक 8 डिग्री न्यूनतम तापमान से 20 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। आज गुरुवार को सुबह से ही बारिश शुरु हो गई है। बारिश के चलते गुरुवार सुबह कोहरे कमी देखने को मिली है।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह बारिश हुई। pic.twitter.com/GKSIFxeeiF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
2 फरवरी को मौसम शुष्क और घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 3 फरवरी की रात एक बार फिर से बारिश वापसी करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 6 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव इस हफ्ते उत्तरी पहाड़ियों और दिल्ली में दिख रहा है। राजधानी में बारिश का यह दौर 5 फरवरी तक जारी रहेगा।
इन जगहों पर होगी बारिश
दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी के मुंडका, पंजाबी बाग, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई हवाई अड्डे, आयानगर, डेरामंडी, और एनसीआर के गुरूग्राम, हरियाणा के झज्जर, फरुखनगर में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गरज की संभावना है।
दिल्ली-नरेला में 08:30 (31 जनवरी) से 05:30 बजे (1 फरवरी) तक सबसे अधिक बारिश (25 मिमी) दर्ज की गई: IMD pic.twitter.com/u0qI4bITNJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
दिल्ली में फिर सताएगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाको में दो फरवरी से बर्फबारी और बारिश थोड़ी कम हो जाएगी। इस वजह से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी। बर्फीले पहाड़ों की ढलानों से नीचे की ओर तेज हवाएं सर्दी को बढ़ाएंगी। इसके चलते दिल्ली समेत कई जगहों पर एक बार फिर शीत लहर की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़ें:- सुबह कोहरा दिनभर ठंड... अब बारिश, राजधानी दिल्ली में मौसम ने बदली करवट
कहां कितनी हुई बारिश
बता दें कि बीते दिन बुधवार को राजधानी में पूरे दिन बारिश की स्थिति बनी रही। सुबह के समय बूंदाबांदी हुई तो दोपहर होते-होते बौछारें पड़ने लगीं। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली (सफदरजंग) में 8.5 एमएम, पालम में 7, लोदी रोड में 9, रिज में 2.2, आया नगर में 2.3, फरीदाबाद में 2.5, गाजियाबाद में भी 1.5, जाफरपुर में 6, नरेला में 2.5, नोएडा में 3 और पूसा में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश और नमी की वजह से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान महज 18.6 डिग्री रह रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी डिग्री का स्तर 87 से 100 प्रतिशत तक रहा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS