Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तूफान के आसार, लू से मिलेगी राहत!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही, आंधी और बारिश की भी संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। ;

Update:2025-04-11 07:20 IST
दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट।Yellow Alert in Delhi for Rain
  • whatsapp icon

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। गर्मी के साथ ही लू की चपेट भी लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर में घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि अब लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। वहीं, आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तूफान आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने और तूफान की आशंका जताई है, इससे लोगों को राहत मिल सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। 

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

बुधवार को पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य तापमान से 5.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, बुधवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद

कैसा रहा गुरुवार का दिन?

गुरुवार के दिन गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि शाम के समय गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कई जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को 14 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।  

हरियाणा का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि हरियाणा और पंजाब में भी 11 अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। भिवानी जिले में 9 अप्रैल को भी तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया।वहीं 10 अप्रैल को जींद, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा और फतेहाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बारिश के चलते 3 से 4 दिन तक गर्मी से राहत रहेगी।   

ये भी पढ़ें: दिल्ली एम्स में रेफरल पोर्टल लॉन्च: आसानी से रेफर किए जा सकेंगे मरीज, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

Similar News