Delhi Weather Update: मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब मिलेगी राहत?

Delhi Weather Update: आज दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना रहने वाला है। कल के मुकाबले आज गर्मी से तोड़ी राहत मिल सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और 13 मार्च से 15 मार्च तक बारिश की संभावना है।;

Update: 2025-03-13 02:43 GMT
Delhi Weather Update Today
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
  • whatsapp icon

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में गर्मी ने मार्च के महीने में ही आंख दिखाना शुरू कर दिया है। कई इलाकों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दिन तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और इस दिन तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं आज दिल्ली में AQI लेवल 180 दर्ज किया गया है। 

13, 14 और 15 मार्च को बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। आज सुबह के समय 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हवा में 44 फीसदी नमी र्ज की गई।

सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

बीते दिन बुधवार को सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दिन तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।

कैसी है वायु गुणवत्ता

आज दिल्ली में AQI 180 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। हवा की गुणवत्ता बीमारिकारक है लेकिन ये सबकी सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। संवेदनशील लोगों को सेहत संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि 50 या उससे कम AQI अच्छी वायु गुणवत्ता है। वहीं अगर AQI 300 के पार हो जाता है, तो वो खतरनाक श्रेणी में आ जाता है। 300 AQI सेहत के लिए काफी खतरनाक होता है। जो लोग सेहत को लेकर संवेदनशील होते हैं, उन्हें इस AQI लेवल में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों की सुधरेगी स्थिति: पसंद की सड़क चुन लें अधिकारी, खराबी पाए जाने पर लिया जाएगा एक्शन

Similar News