Logo
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ रही है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मार्च के अंत तक पारा 40 तक पहुंच सकता है। 

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साथ ही दोपहर के समय गर्म हवाओं का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय लोग गर्मी से परेशान नजर आने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 26 मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है और ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। ऐसे में 26 मार्च तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप और ज्यादा बढ़ेगी, जिससे तापमान भी बढ़ेगा। वहीं दिल्ली में आज AQI 176 दर्ज किया गया है। 

कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि दिन में हवा की गति बढ़ सकती है, जो लू का एहसास कराएगी। 

मार्च के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

बता दें कि 26 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि कल यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं, जिसके कारण दिल्ली में कल का मौसम थोड़ा सुहाना हो सकता है। वहीं 26 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ सकती है और महीने के अंत तक तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। 

दिल्ली की आवोहवा

दिल्ली में आज AQI 176 दर्ज किया गया, जो अधिक संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्हें सांस लेने और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता होती है। वहीं अगर AQI 300 से ज्यादा हो, तो वो खतरनाक श्रेणी में पहुंच जाता है, जो खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: Mahila Samriddhi Yojana: पूर्व CM आतिशी ने महिला योजना पर उठाए सवाल, बीजेपी सरकार से पूछे ये सवाल

5379487