Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का टॉर्चर शुरू, IMD ने किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में अब तापमान में और बढ़ोतरी के भी संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोपहर के समय तेज धूप होगी, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले 5 दिन तापमान में इजाफा होने का अनुमान है और गर्मी इसी तरह से लोगों को परेशान करेगी। इन 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। 27 और 28 मार्च को दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की होने का अनुमान लगाया गया है।
क्यों हो रहा तापमान में इजाफा
बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर के कारण दिल्ली-एनसीआर में तापमान से तेजी से इजाफा हो सकता है। वहीं मार्च के अंत में गर्मी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि दिल्ली के लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को पीक ऑवर्स में धूप में निकलने से बचना चाहिए।
बीते दिन कैसा रहा मौसम का हाल
शनिवार को दिन मिला जुला रहा। दिन में तेज गर्मी, तो सुबह शाम को गर्मी से थोड़ी राहत रही। बीते दिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सलियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में AQI 161 दर्ज किया गया। ये AQI लेवल मध्यम श्रेणी में आता है।
ये भी पढ़ें: महिला समृद्धि योजना को लेकर हंगामा: सड़कों पर उतरे आतिशी और सौरभ, मेट्रो स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS