Delhi-NCR Weather Update: दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, तूफानी हवा को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का दौर जारी है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में आने वाले तीन दिन गर्मी रहेगी। इस दौरान तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैष वहीं मार्च के अंतिम दिनों में एक बार फिर तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। जिसके कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं आज दिल्ली में AQI 196 दर्ज किया गया है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज 5 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हवा में 61 फीसदी नमी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी रह सकती है। 25 मार्च 2025, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 26 मार्च 2025, बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 27 मार्च 2025, गुरूवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
28 मार्च से गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 मार्च को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो मौसम को ठंडा करेगा। 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 29 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 30 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के बजट सत्र में होगा हंगामा?: सदन में पेश होगी CAG रिपोर्ट, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दी अहम जानकारी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS