Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में आज बदल जाएगा मौसम, सुबह छाया घना कोहरा, शाम को होगी झमाझम बारिश

Delhi NCR Weather Update:दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी में आज शाम को मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है, जो कल तक जारी रह सकती है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और दिल्ली में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी वापस आ सकती है।
मौसम विभाग की मानें, तो सोमवार को सुबह से समय घना कोहरा छाया रहेगा और इसके बाद दिन में हल्की धूप खिल सकती है। आज 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाओं के चलने की संभावना है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्विट होने से देर शाम बारिश हो सकती है। इस बारिश के बाद आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
10 फरवरी तक ऐसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज और कल बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 5 और 6 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे। जबकि 7 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। वहीं आठ फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। हालाकि, इस असर दिल्ली एनसीआर पर पड़ेगा या नहीं अभी इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। 10 फरवरी तक राजधानी में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके बाद कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-एनसीआर के शहरों का तापमान एक नजर में
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 24 डिग्री सेल्सियस | 10 डिग्री सेल्सियस |
नोएडा | 24 डिग्री सेल्सियस | 11 डिग्री सेल्सियस |
गाजियाबाद | 24 डिग्री सेल्सियस | 10 डिग्री सेल्सियस |
फरीदाबाद | 24 डिग्री सेल्सियस | 10 डिग्री सेल्सियस |
गुरुग्राम | 23 डिग्री सेल्सियस | 10 डिग्री सेल्सियस |
ये भी पढ़ें-बजट पर किसान भड़के: जगजीत डल्लेवाल बोले- MSP पर कोई भी राहत नहीं, मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS