Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी सितम ढाने लगी है। मार्च के महीने में ही मई की गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम को तो थोड़ी राहत है, लेकिन दिन में तापमान 35 डिग्री तक चला जाता है। बीते दिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं आज आसमान साफ रहेगी और साथ ही तेज धूप के कारण गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
22 मार्च 2025, शनिवार को शहर भर में मौसम साफ रहने वाला है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। 10 किलोमीटर से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और हवा में 65 फीसदी नमी है।
हवा की वायु गुणवत्ता
दिल्ली में सुबह के समय AQI 169 दर्ज किया गया, जो संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। बता दें कि AQI जितना ज्यादा होगा, लोगों को उतनी ही परेशानी होगी। 50 ये उससे कम AQI अच्छी गुणवत्ता माना जाता है। वहीं 300 से ज्यादा AQI खतरनाक होता है।
अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि 23 मार्च को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। कल न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 24 और 25 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी परेशान करेगी। वहीं 26 और 27 मार्च को दिल्ली और इसके आसपास के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च के अंत तक गर्मी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल: कानून-व्यवस्था के साथ शिक्षा में भी योगदान, युवाओं के लिए थानों में बनाई जा रही लाइब्रेरी