Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में फिर बदली मौसम की चाल, ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में गुरुवार शाम से ठंडी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और घर से बाहर निकलते ही ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक इन हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके बाद इनसे राहत मिलने की उम्मीद है।
कब से बढ़ना शुरू होगा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग का कहना है शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकती है। वहीं कई हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 फरवरी से तापमान बढ़ना शुरू हो सकता है और हवाओं की रफ्तार में कुछ कमी आ सकती है।
बदलते मौसम में बीमार पड़ रहे लोग
ऐसे में 8 से 12 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। इस बदलते मौसम में आपके बीमार होने का खतरा भी बरकरार रहेगा, ऐसे में आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे मौसम में आपको खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। बताते चलें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहाड़ों से आगे निकल जाने के कारण इन इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें:- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर से गायब हो जाएगी सर्दी!, IMD ने जारी किया मौसम का ये ताजा अपडेट
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS