Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बरसेंगे बादल, हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से 21 अगस्त तक लगातार बारिश होती रहेगी। 18 अगस्त से 20 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।;

Update:2024-08-16 07:36 IST
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।Delhi NCR Weather update people will feel hot from today maximum temperature will reach 28 °C
  • whatsapp icon

Delhi NCR Weather Today: राजधानी में आज से 21 अगस्त तक लगातार बारिश होती रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि, IMD ने आज के लिए कोई वार्निंग कलर कोड जारी नहीं किया है। वहीं 18 अगस्त से 20 अगस्त दिल्ली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं आज  का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 17 अगस्त (शनिवार)  को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

वीकेंड पर दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 18 से 20 अगस्त के लिए IMD ने येलो अलर्ट रहेगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले पांच दिन तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और वीकेंड पर मौसम सुहावना रहने वाला है।

15 अगस्त पर दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर होती रही बारिश

बता दें कि दिल्ली और एनसीआर में 15 अगस्त (गुरुवार) को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश ने पुरानी दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल डाला। वहीं लोधी रोड और सफदरजंग जैसे इलाकों में पूरे दिन भारी जलजमाव की स्थिति बनी रही। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग की मानें तो, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा में नौ जिलों में बरसेंगे बादल 

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज यहां नौ जिलों में भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को हरियाणा का अधिकम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 

 



 

Similar News