Delhi-NCR Weather Update: गर्मी के टॉर्चर के लिए तैयार रहें दिल्लीवासी, इस सप्ताह 40 के पार पहुंचेगा पारा 

delhi ncr weather today
X
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम।
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम मिला जुला रहने वाला है। आज दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते के अंत तक पारा 40 तक पहुंच सकता है। 

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में होली से पहले गर्मी ने रंग दिखाना शुरू किया लेकिन होली पर हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहाना रहा। वहीं बीते कुछ दिनों से तेज हवाओं के कारण दिल्ली में गर्मी का प्रकोप ज्यादा देखने को नहीं मिला। हालांकि अब दिल्ली में गर्मी अपना रंग दिखाने वाली है। हालांकि आज का मौसम सामान्य रहने वाला है। आज बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह के समय AQI 174 दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते गर्मी को लेकर चेतावनी दी है। के अनुसार, मार्च के अंत तक दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

हीं आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में 73 फीसदी नमी है। वहीं आज दिल्ली में AQI 174 है। संवेदनशील लोगों को इस वायु गुणवत्ता में परेशानी हो सकती है। बता दें कि 50 या उससे कम AQI अच्छी गुणवत्ता को दर्शाता है। हालांकि 300 से ज्यादा AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

इस हफ्ते चढ़ेगा पारा

इस हफ्ते दिल्ली में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। 20 मार्च के दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 21 और 22 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गुरुवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। रविवार को मौसम साफ रहेगा और धूप लोगों को परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक दौड़ेंगी DTC बसें: CM रेखा गुप्ता ने लिया फैसला, इन तीन जगहों से मिलेगी सेवा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story