Delhi Weather Update: दिल्ली में तीन दिन झुलसा देने वाली लू का प्रकोप, दिखेगा तेज हवाओं का असर, येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Update: दिल्ली में इस हफ्ते तीन दिन लोगों को लू की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग की तरफ से लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाद में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है।
15 अप्रैल को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
बता दें कि 15 अप्रैल को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान 20 किलोमीटर से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकते हैं। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी की समस्या से जूझ रहे इस इलाके के लोग, बोले- टैंकर के भरोसे गुजारा
तीन दिन दिल्ली में लू की स्थिति
वहीं मौसम विभाग की तरफ से 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 16 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
18 अप्रैल से बदलेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि 18 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल देखे जा सकेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। कई बार हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं 19 अप्रैल को भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 55 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द: सड़कों पर दिखा तो लगेगा जुर्माना, जानें इन गाड़ियों का क्या होगा?
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS