Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की बारिश भी नहीं गिरा पाएगी तापमान, आज 27 °C तक पहुंचेगा पारा

delhi ncr weather Today
X
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से छाया घना कोहरा।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने की वजह से राजधानी में आज का अधिकम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Delhi NCR Weather Today:दिल्ली एनसीआर में आज यानी गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, दो दिन बाद लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 1 फरवरी और 3 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत में दिखना शुरू हो गया है। पूर्वी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था और वहीं मंगलवार को तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में वीकेंड तक अधिकतम तापमान 24 और 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा आसामान में बादल छाएं रहे हैं और दिन की तरह रातें भी गर्म हो जाएंगी। वहीं न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने ECI में दाखिल किया जवाब, बताया इस वजह से दिया था यमुना पर बयान

दिल्ली में दो दिनों तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन तक रह सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं दिल्ली पहुचेंगी।जो तापमान में गिरावट ला सकती है। मौसम विभाग ने फरवरी की शुरुआत में दिल्ली और एनसीआर इलाकों में दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, इस बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: महाकुंभ भगदड़ कांड के बाद CM योगी का दिल्ली चुनाव प्रचार कार्यक्रम स्थगित, सियासी संग्राम तेज

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 27 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 24 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 24 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 24 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 25 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story