Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज से होगा गर्मी का एहसास, 28 °C तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

Delhi NCR Weather update people will feel hot from today maximum temperature will reach 28 °C
X
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन में धूप खिलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज यानी सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते राजधानी का मौसम ऐसे ही रहने वाला है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने की संभावना भी कम है। ऐसे में लोगों को फरवरी के महीने में भी गर्मी सता सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें, तो सोमवार की सुबह राजधानी के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस कोहरे का असर तापमान पर कुछ खास नहीं पड़ेगा और दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रात के समय मौसम में ठंडक देखने को मिल सकती है। दिल्ली के अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। वहीं 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

12 से 14 फरवरी के बीच चल सकती है तेज हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 से 14 फरवरी तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं की गति 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, 15 फरवरी तक हवाओं की गति कम हो जाएगी। जिसके बाद आंशिक रुप से बादल छा सकते हैं। जिसके चलते अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली: भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया ऐलान, मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव पुरी या शिव विहार रखा जाएगा

दिल्ली-एनसीआर में आज कितना रह सकता है तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 28 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
नोए़डा 27 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 26 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 27 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 28 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें-मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story