Delhi Weather Update: अभी दिखेगा गर्मी का सितम, लेकिन इन 2 दिनों में बारिश देगी दस्तक, जानें अगले 1 सप्ताह का मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम लोगों को खूब कंफ्यूज कर रहा है। मौसम विभाग कभी गर्मी का सितम बता रहा है, तो कभी बारिश का अलर्ट घोषित कर रहा है। कल यानी शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, यह दौर अगले 4 दिनों तक जारी रहने वाला है। लेकिन 19 और 20 फरवरी को मौसम फिर से करवट लेगी और बारिश हो सकती है। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज होना संभव है।
आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
आज या रविवार को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा धुंध भी रह सकती है। तापमान की बात करें, तो आज का अधिकतम तापमान कल से एक डिग्री अधिक यानी 29 डिग्री दर्ज की जा सकती है और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा 17 और 18 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 19 फरवरी की शाम या फिर रात से हल्की बारिश की शुरुआत हो जाएगी, जो कि 20 फरवरी को भी जारी रहेगा।
तापमान पर कितना पड़ेगा बारिश का असर
इस दौरान बारिश जरूर होगी, लेकिन तापमान पर कुछ गहरा असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री रहने वाला है। 21 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल जरूर छाए रह सकते हैं। खास बात है कि 20 तारीख की बारिश का असर 21 फरवरी को देखने को मिलेगा। 21 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान नीचे गिरकर 25 डिग्री से 27 डिग्री तक हो जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 11 से 13 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें, तो आज दिल्ली का एक्यूआई 191 दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़: 3 बच्चों सहित 15 की मौत; प्रयागराज जाने वालों की अचानक भीड़ बढ़ने से हुआ हदसा
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS