Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों तक नहीं होगी भारी बारिश, हरियाणा के कई जिलों में आज मौसम रहेगा खराब

Delhi NCR Weather update people will feel hot from today maximum temperature will reach 28 °C
X
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली और एनसीआर का मौसम कैसे रहने वाला है।

Delhi NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली में अगले छह दिनों तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले छह दिन के बाद दिल्ली में मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। इसके दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

हरियाणा के इन जिलों में आज मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में मौसम खराब रह सकता है। जिसके चलते तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं आज के हरियाणा के तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

वहीं रविवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 25 सितंबर तक मानसून कमजोर पड़ेगा और इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story