Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, घने कोहरे की वजह सात फ्लाइट कैंसिल, 184 लेट

Delhi NCR Weather update Very Dense Fog and Zero Visibility in national capital Light Rain Likely To
X
दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा।
दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है और सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज शाम तक बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को घना कोहरा (Very Dense Fog in Delhi) छाया हुआ है। जिसकी वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो (Zero Visibility) है। वहीं कम विजिबिलिटी की वजह से कई ट्रेन और 184 फ्लाइट्स लेट है। इसके अलावा सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Congress 3rd List: दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, ओखला से अरीबा खान को दिया टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्दीली हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली, हरियाणा चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्दीली हवाएं चल रही है। हवा की गति धीरे-धीरे दोपहर में 6 से 8 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव से पहले खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 19 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 17 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस

कोहरे की वजह से देरी से चल रही 26 ट्रेन

रेवले अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली की ओर जाने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं छह अन्य के शेड्यूल में बदलाव की वजह से ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। खबरों की मानें, तो आईजीआई एयरपोर्ट की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि 7 फ्लाइट कैंसिल हो गई है और 184 फ्लाइट लेट हैं।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव से पहले खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story