Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी के चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं कोहरे शीतलहर के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। राजधानी में आज बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में अगले 5 दिन तक शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान  कई इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। IMD ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर और कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज बुधवार को आसमान साफ रहेगा।

120 उड़ानें प्रभावित

इस बीच दिल्ली हवाई अड्डा FIDS ने जानकारी दी है कि घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में देरी की सूचना दी है, जिससे (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुईं। 

तापमान लगातार हो रही गिरावट

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक बीते दिन मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। लेकिन सोमवार के मुकाबले 0.2 डिग्री अधिक है। हालांकि कोहरे के चलते राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य देखने को मिली है। घने कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी इसका असर देखने को मिला है। राजधानी में बीते दिन मंगलवार को 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। जबकि 100 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं। कई फ्लाइट्स को जयपुर, मुंबई डायवर्ट किया गया। इसके अलावा 50 से ज्यादा ट्रेनें 10 से 15 घंटे देर रहीं।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: शीतलहर की चपेट में दिल्ली, 50 उड़ानें और 30 ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कई इलाको में घना कोहरा के चलते विजिबिलिटी शून्य देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की है। एहतियात के तौर पर गाड़ी चलाते समय तेज गति से वाहन न चलाएं और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।