Delhi New CM: दिल्ली में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा की बजाय अब आशीष सूद और रेखा गुप्ता शीर्ष दावेदार

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसका फैसला पीएम मोदी के विदेश से दिल्ली वापस लौटने के बाद हो सकता है। अभी सीएम पद की रेस से प्रवेश वर्मा पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब आशीष सूद और रेखा गुप्ता के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।;

Update:2025-02-14 12:51 IST
कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री।Delhi new cm Ashish Sood Rekha Gupta among top contenders for chief minister post
  • whatsapp icon

Delhi Next CM: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद होगा। द इंडियन एक्सप्रेस की खबर की मानें, तो जनकपुरी सीट से AAP के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले भाजपा नेता आशीष सूद मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं। वहीं इस पद के लिए एक अन्य शीर्ष दावेदार बीजेपी की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता भी हैं। वह दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा की महासचिव और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

ये भी पढ़ेंDelhi New CM: दिल्ली को 16 फरवरी के बाद मिलेगा नया मुख्यमंत्री, जानें कहां हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद BJP आलाकमान रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए नाम को अंतिम रूप दे सकता है। खबरों की मानें, तो अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम रेस से पिछड़ रहे हैं। वहीं अभी बीजेपी विधायक आशीष सूद का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अभी कुछ भी फाइनल नहीं है। बीजेपी की ओर से औपचारिक घोषणा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 48 विधायकों में से कौन दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर बैठेगा। भाजपा के चुनाव जीतने के बाद से अभी तक ये ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को उनके गढ़ में हराने वाले प्रवेश वर्मा को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। लेकिन, शीर्ष नेताओं के मन में क्या चल रहा है तो केवल वो ही जानते हैं। 

ये भी पढ़ें- हरियाणा के लोगों को बड़ा झटका: अब नहीं मिलेंगे सस्ते फ्लैट्स, सैनी सरकार ने बंद की योजना

कौन हैं आशीष सूद 

खबरों की मानें, तो आशीष सूद ने ABVP से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। कहा जा रहा है कि आशीष सूद की RSS से नजदीकियों के चलते राजनीतिक गलियारों में उनके नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के महासचिव रहे और बाद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बने। उन्हें साल 2008 में दिल्ली बीजेपी का सचिव बनाया गया और फिर महासचिव भी रहे। इसके बाद वे एसडीएमसी के पार्षद भी चुने गए। सूद बीजेपी के गोवा प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी भी रह चुके हैं। इसके अलावा आशीष सूद को जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी करीबी माना जाता है।

कौन हैं रेखा गुप्ता 

दिल्ली सीएम के लिए मजबूत दावेदारों में बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता का नाम भी शामिल हैं। वह भी काफी लंबे समय से आरएसएस से जुड़ी रही हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी और 1990 के दशक के अंत में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष भी रह चुकी है। इसके अलावा रेखा गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की दिल्ली इकाई की सचिव और राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- भारत को F-35 फाइटर जेट देगा अमेरिका: ट्रम्प बोले-PM मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर; आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

Similar News