Delhi Crime Report 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की 2024 की वार्षिक अपराध रिपोर्ट, क्राइम आंकड़ों में आई गिरावट

Delhi Crime Report 2024: हाल ही में दिल्ली पुलिस ने 2024 की वार्षिक अपराध रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि बीते साल की तुलना में अपराध दर कम हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में अपराध में गिरावट का आंकड़ा महत्वपूर्ण है। बीते साल के मुकाबले हत्या, बलात्कार और चोरी के मामलों में काफी हद तक कमी आई है। हालांकि, यह गिरावट ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी यह दिल्ली पुलिस के प्रयासों का नतीजा माना जा सकता है।
दिल्ली पुलिस ने अपराध रोकने के लिए किए उपाय
दिल्ली पुलिस ने अपराध दर में कमी लाने के लिए कई अहम कदम उठाए जिसके कारण क्राइम रेट कम हो सका। दिल्ली पुलिस ने क्राइम पर काबू करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, जिओ-फेसिंग, इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। साथ ही संदिग्ध इलाकों में गश्त बढ़ाई गई, सख्त निगरानी और अपराधियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई की गई, जिससे क्राइम रेट कम होने में योगदान मिला।
इसके अलावा पुलिस ने आम जनता को जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया और समय पर पीड़ितों को सहायता दी। दिल्ली क्राइम रेट कम होने को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सकारात्मक बदलाव के बावजूद कानून व्यवस्था और बेहतर की जाएगी। जनता को सुरक्षित माहौल देना ही हमारी प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने महिला समेत एक बांग्लादेशी युवक को किया गिरफ्तार, 8 करोड़ की हेरोइन बरामद
महिला और बच्चों से छेड़छाड़ को लेकर दिल्ली पुलिस ने उठाए कदम
'महिला सुरक्षा' पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है। महिला अपराध को कम करने के लिए पुलिस ने महिला हेल्पलाइन सेवाओं को बेहतर किया है और साथ ही पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अलग से सुविधा दी गई हैं। हालांकि, महिला अपराधों में कोई विशेष गिरावट नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट में महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात की गई है। इसके साथ ही, बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर भी दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है, ताकि बाल अपराध को कम किया जा सके।
क्या कहते हैं आंकड़े

आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध दर में कमी आई है। साल 2023 में हत्या के 506 मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में घटकर 504 हो गए। वहीं लूटपाट के मामले 2023 में 1654 दर्ज किए गए थे, जो 2024 में घटकर 1510 रह गए। 2023 में छेड़छाड़ की, 2345 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जबकि 2024 में यह आंकड़ा घटकर 2037 रह गया। वहीं साल 2023 में बलात्कार के 2141 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2024 में घटकर 2076 हो गए। वहीं 2023 में डकैती के मामलों में कमी नहीं आई है। 2023 में डकैती के 29 मामले दर्ज हुए थे और 204 में भी 29 डकैती के मामले दर्ज हुए। 2023 में दिल्ली में 44 दंगों की शिकायत दर्ज की गई थी, जो 2024 में कम होकर 33 हो गई हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसी लगाम, दो मामलों में 6650 क्वार्टर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS