दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार साल से अवैध रूप से रह रहे 6 विदेशी गिरफ्तार, एक के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Delhi CM Swearing-in Security Arrangements
X
दिल्ली में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पुलिस का पुख्ता इंतजाम।
दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी चार साल से ज्यादा समय से वीजा लिमिट समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में रह रहे थे।

Foreigners living illegally in Delhi: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पूर्वी जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने गुप्त सूचना के आधार पर सनलाइट कॉलोनी इलाके में छापेमारी की। इस दौरान छह नाइजीरियाई नागरिक पकड़े गए, जो अपनी वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद चार साल से दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों के नाम और विवरण

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम ईजियोगू ओबियोरा फ्रैंकलिन हॉवर्ड, हेनरी, सैंडे पैट्रिक, मैरी थेरेसा, कोउआडियो योपो और बोआडू नैंसी हैं। वहीं, सैंडे पैट्रिक के खिलाफ उत्तम नगर थाने में पहले से केस दर्ज था, और ट्रायल कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। अन्य पांच आरोपियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: पार्क में लूटपाट का विरोध करने करने पर 4 बदमाशों ने चाकू से दंपत्ति पर किया हमला, दोनों घायल

मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

सनलाइट कॉलोनी इलाके में जहां ये आरोपी रह रहे थे, उस इमारत के मालिक मुदु मुगल रे के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। मकान मालिक ने बिना वैध दस्तावेजों के इन विदेशियों को रहने की अनुमति दी थी। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि सैंडे पैट्रिक को उत्तम नगर पुलिस को सौंप दिया गया है, ताकि उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग पर छूट: MCD की पहल से होटल, रेस्टोरेंट और मार्केट में खास ऑफर्स, आप भी ऐसे उठा सकते हैं फायदा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story