Logo
Delhi Crime: दिल्ली के बिंदापुर में एक घर एक बेटी ने अपनी मां के घर से कुछ गहने और कैश चोरी कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए महिला ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया।

Delhi Crime: दिल्ली के बिंदापुर इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर अपनी मां के घर से चोरी करने वाली एक महिला को द्वारका पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान श्वेता के रूप में की है। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए महिला ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया। जब पुलिस को इस मामले की शिकायत मिली, तो जांच शुरू की गई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने महिला के पास से गहने, साढ़े नौ हजार रुपये और बुर्का बरामद किया है। 

पुलिस ने दी जानकारी 

द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को सेवक पार्क उत्तम नगर निवासी कमलेश ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस को बताया गया कि घर से लाखों की ज्वेलरी और कैश चुराए गए हैं। इस संबंध में बिंदापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। द्वारका जिले के एंटी वर्गलरी सेल के इंचार्ज विवेक मैंदोला की टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्हें घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी का ताला टूटा हुआ नहीं मिला था। 

ये भी पढ़ें:-Delhi Murder Case: बुराड़ी हत्याकांड का खुलासा, महिला का पति अरेस्ट, पहले दोस्त पर था पुलिस का शक

आरोपी महिला गिरफ्तार 

पुलिस ने जब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा, तो पता चला कि काले बुर्के में एक महिला संदिग्ध रूप से घर में प्रवेश करती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बेटी ही निकली। जब पुलिस ने आरोपी बेटी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसकी मां छोटी बहन से ज्यादा प्यार है, इसी वजह से उसकी छोटी बहन के प्रति जलन बढ़ती गई। इस दौरान कुछ कर्ज भी हो गया था। इस वजह से उसने अपनी मां के ही घर में गहने चोरी करने की प्लानिंग बनाई।

आरोपी महिला ने कबूला गुनाह 

यही कारण है कि उसने जनवरी में ही अपना घर मोहन गार्डन से सेवक पार्क, उत्तम नगर में शिफ्ट कर लिया था। आरोपी महिला ने घर बदलने का झांसा देकर उसने अपनी मां को अपने घर बुलाया, फिर मां के घर की चाबी चुरा ली। इसके बाद सब्जी लेने के बाहने आरोपी महिला घर से बाहर निकल गई। उत्तम नगर वेस्ट के शौचालय में अपने कपड़े बदलकर बुरका पहन लिया। फिर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस शौचालय में आकर कपड़े बदलकर घर चली गई। उसने बताया कि सभी गहनों को एक ज्वैलर के पास बेच दिया है। पुलिस ने ज्वैलर के पास से सभी गहनों बरामद कर लिया है।  ने ज्वैलर के पास से सभी गहनों बरामद कर लिया है। 

5379487