Logo
Delhi Accident News: दिल्ली पुलिस तेज रफ्तार कार ने एक शख्स को कुचल दिया है। जिससे उनकी मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी पुलिस वालों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Delhi Police Car Accident: देश की राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस के SHO की तेज रफ्तार गाड़ी ने एक व्यक्ति की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान SHO ऑन ड्यूटी था। रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार मेट्रो स्टेशन की ग्रिल, बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए स्टेशन के गेट के खंभे से जा टकराई। जिसकी चपेट में आने से 58 साल का एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना अलसुबह 3:00 बजे की है।

लीला पैलेस होटल काम करते थे मृतक

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भीकाजी कामा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 पर एक हादसे की पुलिस को कॉल मिली। इसके बाद पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची तो देखा हादसे में 58 साल के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान बैद्यनाथ के रूप में हुई है। मृतक बैद्यनाथ लीला पैलेस होटल में कार्यरत थे।

वो रोजाना मॉर्निंग वाक पर निकलते थे। उनकी बेटी शिवानी गुप्ता रेशलर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि SHO की गाड़ी कांस्टेबल प्रदीप चला रहा था, जो कि राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में पोस्टेड है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल नशे में था या नहीं। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।  

ये भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर बाइक महिला से जा टकराई, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

मृतक की बेटी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

हादसे की जांच पर मृतक बैद्यनाथ की शिवानी गुप्ता ने सवालिया निशान उठाया है। शिवानी ने कहा कि हादसे के कई घंटे बाद तक दिल्ली पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा की रात की घटना के बावजूद दोपहर तक पुलिस ने उनके पिता का चेहरा नहीं दिखाया।

जिस तरह से पुलिस गुमराह कर रही थी उनका आरोप है कि दिल्ली पुलिस आरोपी पुलिस वालों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। मृतक के बेटी की मांग है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाए ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

5379487