JLN Stadium Accident: JLN स्टेडियम हादसे में घायल मजदूरों की जान बचाने वालों को दिल्ली पुलिस करेगी सम्मानित

JLN Stadium Accident: राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 17 फरवरी को एक बड़ा हादसा हो गया था। जेएलएन स्टेडियम के गेट नंबर-2 के पास लॉन में एक शादी का पंडाल लगाया जा रहा था। जिसका एक हिस्सा अचानक से गिर गया था। वहीं, हादसे में जान बचाने वाले 14 लोगों को दिल्ली पुलिस सम्मानित करेगी।
इसमें एथलीट, कोच और सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं। जब हादसा हुआ था, तो ये लोग सबसे पहले सबसे घटनास्थल पर पहुंचे थे। इन लोगों की मदद से ही पंडाल के अंदर दबे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की थी। इनके कारण घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिस वजह से कई लोगों की जान बच गई।
हादसे में इतने लोग हुए थे घायल
इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। वहीं घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। रविवार को इस हादसे में घायल 11 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और सात मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
दिल्ली पुलिस जान बचाने वालों को करेगी सम्मानित
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जो खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, वहीं सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। उन सभी ने पुलिस कर्मियों की मदद कर सभी लोगों को पंडाल के नीचे से बाहर निकालने में मदद की थी। इसलिए दिल्ली पुलिस उन्हें सम्मानित करेगी।
इनमें टेबल टेनिस कोच मनिंदर सिंह, होस्टल मैस इंचार्ज रुचिका, पैरा एथलेटिक्स कोच गजेन्द्र सिंह, कार्तिक, एथलीट दीपक कुमार, एसएआई होस्टल मेस के जय मंडल, पुष्पेन्द्र सिंह, दिनेश, शुभम कुमार, लवकुश, एसएआई ऑफिस स्टाफ देशपाल और सिक्योरिटी इंचार्ज भोला शामिल हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS