दिल्ली में प्रदूषण का कहर: लगातार जहरीली हो रही राजधानी की हवा, इन 10 इलाकों में 450 के पार पहुंचा AQI

Delhi Air Pollution Update: दिल्ली में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच राजधानी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर प्लस श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। आइए जानते है कि दिल्ली के किन इलाकों में एक्यूआई का स्तर क्या है।
दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे एक्यूआई का ताजा आकंड़ा जारी किया है। जिसके हिसाब से दिल्ली का ओवरआल AQI 434 दर्ज किया गया है, जो वायु प्रदूषण की गंभीर श्रेणी है। वहीं सरकार की समीर ऐप के माध्यम से 35 निगरानी स्टेशनों की जानकारी दी जाती है। इन स्टेशनों में रोहिणी, आरके पुरम, सिरीफोर्ट, द्वारका सेक्टर 8, वजीरपुर उन स्टेशनों में से है। जहां 450 से ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया है।
दिल्ली के इन 10 इलाकों में 450 के पार है एक्यूआई
1-मुंडका में AQI- 465
2-दिल्ली के वजीरपुर में AQI- 463
3-द्वारका सेक्टर-8 में AQI- 460
4-आनंद विहार में AQI- 458
5-नेहरू नगर में AQI- 459
6-अशोक विहार में AQI- 457
7-ITO में AQI- 455
8-विवेक विहार में AQI- 452
9-आरकेपुरम में AQI- 450
10-पंजाबी बाग में AQI- 450
गुरुवार को 451 दर्ज किया गया था दिल्ली का एक्यूआई
वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार की शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक के आकंड़े जारी किए थे। जिसके हिसाब से 24 घंटे का औसत AQI 451 दर्ज किया गया था। इसके अलावा दिल्ली के किसी भी इलाके में एक्यूआई 350 से कम नहीं था। जिसके बाद प्रदूषण विशेषज्ञों ने गहरी चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को राहत मिल सकती है।
दिल्ली में छाया घना कोहरा
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते सुबह के समय कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम बताया जा रहा है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को अभी और सताएगी कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर मिलकर करेंगे अटैक
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS